Site icon Khabribox

उत्तराखंड: डॉ. आरएस बिष्ट हुए सम्मानित, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए मिला उत्तराखंड रत्न सम्मान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. आरएस बिष्ट को उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया गया है। वह चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर निदेशक के साथ ही दून अस्पताल में एमएस के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। एआईसीओआई संस्था की ओर से सुभारती विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे उन्हे यह सम्मान प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए दिया गया है।

Exit mobile version