Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गाड़ी में अंगीठी जलाकर सो गया चालक, दम घुटने से मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ देहरादून से पर्यटकों को शिमला घुमाने लाए चालक की मौत हो गई।

दम घुटने से व्यक्ति की मौत-

जानकारी के अनुसार चालक गाड़ी में अंगीठी रखकर सो गया। जिससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सुवेंद्र चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह चौधरी गांव पुठा डाकघर हलदौर तहसील व जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार, टैक्सी चालक गाड़ी (यूके 07 टीवी-1342) में देहरादून से सवारियां लेकर शिमला आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version