उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 74 रोड स्थित नामधारी पेट्रोल पंप के समीप कोहरे के चलते एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
कोहरे के चलते पलटा कैंटर-
जानकारी के अनुसार कैंटर के पलटने से कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया जबकि कैंटर चालक मोनू को कोई चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई वही कैंटर चालक द्वारा कैंटर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान कैंटर चालक मोनू ने बताया कि अत्यधिक कोहरा होने के चलते रास्ते का पता नहीं चल पा रहा था जिससे कैंटर सड़क किनारे पलट गया है।