Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ड्याली सेरा को ‘ट्रेक ऑफ द ईयर 2026’ का मिला खिताब, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान


उत्तराखंड: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकासखंड में स्थित ‘ड्याली सेरा ट्रेक’ को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTPC) ने ‘ट्रेक ऑफ द ईयर 2026’ घोषित किया है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि स्थानीय कारोबारियों की मांग पर प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग ने यह फैसला लिया है। 1 सितंबर 2026 से 30 मार्च 2027 तक ‘ट्रेक ऑफ द ईयर’ के तहत विशेष ट्रेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस योजना के तहत पहले आने वाले 300 ट्रेकर्स के लिए प्रति ट्रेकर 2,000 रुपये की सब्सिडी यूटीपीसी से संबद्ध स्थानीय टूर ऑपरेटरों को दी जाएगी।

Exit mobile version