Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां संचालित की जाएगी ई-बसें, लोगों को मिलेगा लाभ, पर्यटन को भी लगेंगे पंख

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में करीब 25 नई इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएंगी। जो नगर एकीकृत विकास परियोजना के तहत चलाई जाएंगी।

इन बसों का संचालन

इस संबंध में देहरादून में ई-बस और इंटीग्रेटेड यूनिट कंपनियों के लिए आयोजित हुए बिडर्स कान्क्लेव में यह जानकारी दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परियोजना को उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी संचालित करेगी, इसे केएफडब्ल्यू जर्मन बैंक की ओर से वित्तपोषित किया जाएगा।

दी यह जानकारी

इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम के तकनीकी उपमहाप्रबंधक भूपेश आनंद कुशवाह ने कहा कि निगम पहले ही ई बस परियोजना के लिए अनुमति दे चुका है। निगम ई-बस के संचालन और रखरखाव में सहयोग के लिए तैयार है। कहा कि ऋषिकेश तीर्थनगरी, योग नगरी और गढ़वाल पहाड़ का प्रवेश द्वार है। यह नगर साहसिक पर्यटन और व्यापार का भी केंद्र है। नगर निगम बनने के साथ इसके भौगोलिक क्षेत्रफल में विस्तार हो रहा है।

Exit mobile version