Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य, डेडलाइन की सीमा नजदीक

उत्तराखंड: उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने सभी यूनिट धारकों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया है।

घर बैठे उठाएं लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साथ ही इसके लिए 30 मई की अंतिम समयसीमा (डेडलाइन) तय की गई है। इसके अलावा प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए एनआईसी (NIC) ने ‘मेरा ई-केवाईसी’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इससे लाभार्थी अपने मोबाइल से आधार नंबर और ओटीपी के जरिए सत्यापन कर सकते हैं। ऐप में चेहरे की पहचान तकनीक का उपयोग किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, सफेद राशन कार्ड धारकों में 72 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। कुल 9,58,624 में से 6,91,086 लाभार्थियों ने प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। वहीं पीले राशन कार्ड धारकों में अब तक केवल 40 प्रतिशत ही ई-केवाईसी हो सकी है। कुल 5,03,316 में से 1,98,241 धारकों ने ही सत्यापन कराया है।

Exit mobile version