Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां ई रिक्शा चालक को पिलाई नशीली चाय, लूटी नगदी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के किच्छा में बदमाशो ने ई रिक्शा चालक को नशीली चाय पिलाकर उसके साथ लूटपाट की।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार अरविन्द पुत्र राम सहाय निवासी कृष्णा कालौनी वार्ड 2 ट्रांजिट कैम्प रुदपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने बीती 26 अक्टूबर रात्रि को रोडवेज बस स्टैंड रूद्रपुर से दो व्यक्तियों को रिक्शे पर बिठाया।उन्होंने बताया कि ग्राम महाराजपुर में उनका किराये का कमरा है। उसको बदलने के लिए कमरे का सामान शिफ्ट करना है। अरविंद उनके साथ महाराजपुर के लिये चल दिया। आरोप है कि महाराजपुर मोड़ पर दोनों व्यक्तियों ने अरविंद को चाय पिलायी। आरोपियों ने चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाया था। जिसके कारण अरविंद बेहोश हो गया। अगले दिन सुबह अरविंद को नानक पुरी टांडा गुरुद्वारे के पास एक गन्ने के खेत में पाया। आरोपी अरविंद का ई रिक्शा, मोबाइल और दो हजार रुपये लूट कर ले गए।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version