Site icon Khabribox

उत्तराखंड; घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा हुई चोरी, पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में श्यामपुरम कॉलोनी, बाजपुर रोड निवासी देव कुमार सिंह पुत्र शिव नारायण सिंह ने कहा है कि 30 अक्तूबर को उसने अपनी ई-रिक्शा (यूके 18 ईआर-1792) अपने घर के दरवाजे पर खड़ी की थी। 31 अक्तूबर की सुबह उसने बाहर आकर देखा तो ई-रिक्शा वहां नही थी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली।

मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Exit mobile version