Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रत्येक जनपद में स्थापित होगा एक-एक माॅडल सहकारिता गांव, रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब प्रत्येक जनपद में एक-एक माॅडल सहकारिता गांव स्थापित किया जाएगा।

दिए‌ यह निर्देश

इस संबंध में सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को विस्तृत रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना और सहकारिता आधारित आत्मनिर्भर मॉडल विकसित करना है। उन्होंने बीते दिनों शनिवार को शासकीय आवास पर समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने यह निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्कृत गांव की तर्ज पर माडल सहकारिता गांव विकसित किए जाएं। इन गांवों में सहकारी बैंक, कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) और सहकारी बाजार स्थापित किए जाएंगे। सहकारी बाजार के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों, किसान समूहों और ग्रामीण उत्पादकों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए सशक्त मंच उपलब्ध होगा।

Exit mobile version