Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले में भूकंप के झटको से हिली धरती, इतनी रहीं तीव्रता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जब पिथौरागढ़ से सटे कई इलाकों में शाम 7 बजकर 16 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का लेटीट्यूड 29.85 नॉर्थ लॉन्गिट्यूड 80.52 ईस्ट पर आया था। यह झटके काफी हल्के थे। रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र नेपाल के छापरी में बताया गया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी। हालांकि किसी तरह की जनहानि सामने नहीं आई है।

Exit mobile version