Site icon Khabribox

उत्तराखंड: Earthquake: बारिश के बीच इस जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जगह जगह बारिश से हो रहें नुकसान की खबर सामने आई है। वहीं पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच भूकंप से जुड़ी खबर सामने आई है।

इतनी रहीं तीव्रता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल रविवार की रात उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक चमोली में भूकंप रात 09:09 बजे आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। हालांकि किसी तरह के जान माल के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है।


Exit mobile version