उत्तराखंड: अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
जिस पर संभावित खतरे से निपटने के लिए चिकित्सा विभाग के सचिव ने प्रदेश भर में निगरानी और तैयारियों को सख्त करने का आदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें शासन के निर्देशों के तहत प्रभावित देशों से लौटने वाले यात्रियों पर 21 दिनों तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जिला सर्विलांस इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि वे पोर्टल के माध्यम से यात्रियों की सूची प्राप्त कर प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य का रिकॉर्ड अपडेट करें। इसके साथ ही, संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी 21 दिनों के होम/संस्थागत ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा और जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीमों (RRT) को तुरंत सक्रिय कर दिया गया है। राज्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड, समर्पित एंबुलेंस, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती और पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट तथा एन-95 मास्क जैसी सुरक्षा सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इन लक्षणों पर तुरंत हों आइसोलेट
• अचानक तेज बुखार आना, अत्यधिक कमजोरी और थकान होना।
• मांसपेशियों, शरीर व सिर में तेज दर्द और गले में खराश।
• उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द।
• गंभीर लक्षण: मसूड़ों या नाक से खून आना, आंखें लाल होना, त्वचा पर लाल धब्बे पड़ना, अथवा उल्टी या मल में खून आना।