Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ​”छात्रों की गूंज”: देहरादून में राहुल गांधी भरेंगे युवाओं की आवाज, युवाओं से जुड़े मुद्दों पर रहेगा जोर

उत्तराखंड: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आने वाले हैं। वह आगामी 17 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आएंगे।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी आगामी 17 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से पार्टी युवाओं और छात्रों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। वहीं कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बीते शुक्रवार को देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। साथ ही दावा किया कि देहरादून में होने वाला यह कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं के लिए एक नई दिशा तय करेगा। उन्होंने प्रदेश के सभी युवाओं और छात्रों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Exit mobile version