Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अल्मोड़ा बस हादसे की फोटो के साथ गाना एडिट कर फेसबुक में की पोस्ट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आराेप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में बीते सोमवार को एक बस हादसे का शिकार हो गयी। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए।

एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनांक 04.11.2024 को जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए दुखद सड़क दुर्घटना सम्बन्धित फोटो एक गाने के साथ सोशल साइट पर वायरल हो रहा था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर_सिहं द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा जांच की गयी तो सम्बन्धित पोस्ट मौ0 आमीर नामक व्यक्ति के फेसबुक आईडी से पोस्ट की गयी थी। इससे साम्प्रदायिक सौहार्द के बिगड़ने की भी प्रबल सम्भावना थी। जिस कारण थाना थलीसैंण पर तत्काल मौ0 आमीर के विरुद्ध दिनांक 04.11.2024 को मु0अ0सं0- 26/2024,धारा-196,299,353(2)BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। साक्ष्य संकलन और अन्य वैधानिक कार्यवाही करने के बाद दिनांक 05.11.2024 को मौ0 आमीर पुत्र अब्दुल रहमान उम्र 50 वर्ष निवासी- कोटद्वार रोड रामनगर जिला नैनीताल, हाल निवास- नौगांव, स्यूंसी थान थलीसैंण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version