उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों पहले गीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र में आठ विधेयकों को पारित किया गया। जिसके बाद अब इन्हें विधानसभा सचिवालय ने राजभवन भेज दिया है।
यह विधेयक राजभवन भेजे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधेयक अधिनियम बनेंगे। इसमें
📌📌समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक
📌📌उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक
📌📌 उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक
उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक में मदरसा बोर्ड को समाप्त कर प्राधिकरण के माध्यम से अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता देने का प्रावधान है। अल्पसंख्यक की श्रेणी में सिक्ख, ईसाई, फारसी, बौद्ध को शामिल किया गया है।
📌📌उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर संशोधन विधेयक
📌📌उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 📌📌उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक
📌📌उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन विधेयक
📌📌उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक