Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आठवें राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ, पर्वतारोही अमीषा चौहान को दिया 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आठवां राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ आयोजित हो‌ रहा है।

खेल महाकुंभ शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक का बीते कल रविवार को शुभारंभ किया गया। युवा कल्याण निदेशालय में आयोजित महाकुंभ के उद्घाटन समारोह की शुरुआत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून के प्रतिभागियों के मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत की चैंपियन खिलाड़ी मीनाक्षी सिंह को मशाल सौंपी और सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।

किया गया पुरस्कृत

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर पर्वतारोही अमीषा चौहान को 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दियाा गया। वहीं 27वीं नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सोनिया को दो लाख और 22वीं नेशनल फेडरेशन जूनियर अंडर-20 कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले राहुल सरनालिया को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। अमीषा अगले साल छह से 14 जनवरी तक यूरोप के स्लोवाकिया में आयोजित होने वाले डेफ ओलंपिक में स्कीइंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।

Exit mobile version