Site icon Khabribox

उत्तराखंड: घबराने के बजाय गुलदार से भिड़ गई बुजुर्ग महिला, दरांती से वार कर बचाई जान

उत्तराखंड: रूद्रप्रयागजिले के अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत पठालीधार क्षेत्र के कोटी गांव में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अदम्य साहस की मिसाल दी है।

गुलदार ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नारायणी देवी अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर जंगल में घास काट रही थीं। तभी अचानक झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर झपट्टा मार दिया। एकाएक हुए इस हमले से घबराने के बजाय महिला ने असीम साहस दिखाया और हाथ में पकड़ी दरांती से गुलदार के मुंह और शरीर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। जिससे गुलदार जंगल की ओर भाग गया। गुलदार के पंजों और नाखूनों से नारायणी देवी के हाथ और पैरों में चोटें व खरोंचें आई हैं। घटना के बाद वे किसी तरह हिम्मत जुटाकर घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अगस्त्यमुनि लेकर पहुंचे। अस्पताल की चिकित्सक डॉ. प्रियांशी ने बताया कि महिला का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

कि यह मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में नियमित पेट्रोलिंग करने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Exit mobile version