Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चुनाव आयोग ने जारी की बागेश्वर विधानसभा के उपचुनाव की तिथि, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की बागेश्वर विधान सभा के उपचुनाव लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। उपचुनाव की अधिसूचना 10 अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं, पांच सितंबर को वोटिंग होगी। यह सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई थी।

कार्यक्रम की तिथियां घोषित

👉10 से 17 अगस्त के बीच होगा नामांकन।
👉21 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तारीख।
👉5 सितंबर को होगी वोटिंग।
👉8 सितंबर को होगी मतगणना।

Exit mobile version