Site icon Khabribox

उत्तराखंड चुनाव 2027: चुनावी शंखनाद के लिए मई में दून पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें





उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार उत्तराखंड राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।


02 मई को उत्तराखंड दौरा


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन नबीन का यह दौरा मुख्य रूप से देहरादून और डोईवाला क्षेत्र पर केंद्रित रहेगा। वह 2 मई को आगमन के बाद वे मंत्रिमंडल के सदस्यों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वे बूथ स्तर की बैठकों में हिस्सा लेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों से सीधा संवाद करेंगे।‌समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ बैठक कर सरकार की नीतियों और विजन पर चर्चा करेंगे।

Exit mobile version