Site icon Khabribox

उत्तराखंड चुनाव: सीएम ने किया ऐलान, महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी भाजपा







उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बड़ी घोषणा की है। जिस पर उन्होंने कहा कि जिन भी सीटों पर महिला कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की इच्छुक होंगी, पार्टी वहां उन्हें प्राथमिकता देगी।


कहीं यह बात


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बात कही। सीएम ने कहा कि भाजपा महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी के लिए संकल्पित है। उत्तराखंड के निर्माण और विकास में महिलाओं की भूमिका अतुलनीय है, जिसे भाजपा राजनीतिक सशक्तिकरण से और मजबूत करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘नारीशक्ति वंदन अधिनियम’ में देरी के लिए कांग्रेस और इंडी (I.N.D.I.A.) गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक है और संसद में विधेयक के खिलाफ वोटिंग करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला अधिकारों में बाधा डालने वालों को जनता वोट के माध्यम से कड़ा जवाब देगी।

Exit mobile version