Site icon Khabribox

उत्तराखंड चुनाव: एक्शन मोड में कांग्रेस, अगस्त में हल्द्वानी आएंगे खरगे, जनसभा को करेंगे संबोधित, दौरे की तैयारियां तेज

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए कांग्रेस ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के दौरों की रणनीति बनाई है।

होगा हल्द्वानी दौरा

जिसमें चुनावी जमीन मजबूत करने के इरादे से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अगले महीने हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने दो दिवसीय हल्द्वानी प्रवास के दौरान राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर बैठक करेंगे और एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Exit mobile version