Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव, भाजपा व कांग्रेस पार्टी ने कसी कमर, तैनात पर्यवेक्षक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद पर चुनाव होने हैं।

इन पदों पर चुनाव

इसके लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के लिए भाजपा रणनीति बनाने में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए कमर कसी ली है। कांग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिलों में तैनात पर्यवेक्षकों से संभावित प्रत्याशियों की रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पार्टी की ओर पंचायत चुनाव के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया था। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दिशा-निर्देश पर सभी पर्यवेक्षकों को अपने-अपने जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर संभावित प्रत्याशियों की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version