Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन होंगे सहकारी समितियों के चुनाव, चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इसी महीने सहकारी समितियों के चुनाव होने वाले हैं।

इस दिन होंगे चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो 24 व 25 फरवरी को होंगे। इसके लिए 670 से अधिक समितियों में चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित हो गया है। वहीं इस चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे ने बताया कि 24 फरवरी को प्रबंध कमेटी के सदस्यों और 25 फरवरी को प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे। वहीं प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए 11 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 24 फरवरी को मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा 25 फरवरी को मतदान के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

Exit mobile version