Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सिनेमा का नया केंद्र बनता उत्तराखंड: पहली बार आयोजित होंगे ‘उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार’, आवेदन शुरू

उत्तराखंड: उत्तराखंड में फिल्म निर्माण और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी व खास पहल शुरू की है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) द्वारा पहली बार ‘उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार 2024 एवं 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए 15 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और ‘उत्तराखंड फिल्म नीति-2024’ के तहत आयोजित होने वाले इन पुरस्कारों में वर्ष 2024 और 2025 में राज्य में फिल्माई गई फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों की श्रेणी में:
• ​गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी जैसी क्षेत्रीय बोलियां और हिंदी फिल्में शामिल हैं।
• ​संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों, उत्कृष्ट कलाकारों, तकनीशियनों और रचनात्मक हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version