Site icon Khabribox

उत्तराखंड: स्पोर्ट्स हब के रूप में उभरा  उत्तराखंड, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने ‘हिमाद्रि आइस रिंक’ पहुंचीं खेल मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में आज रविवार को देहरादून स्थित ‘हिमाद्रि आइस रिंक’ में आयोजित 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में खेल मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की।


​विश्वस्तरीय सुविधाओं का केंद्र बना हिमाद्रि

​कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री ने हिमाद्रि आइस रिंक की सराहना करते हुए इसे भारत का एकमात्र और सबसे आधुनिक विश्वस्तरीय इनडोर आइस रिंक बताया। उन्होंने कहा कि यह रिंक राज्य की खेल क्षमताओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस चैंपियनशिप में देशभर के 21 राज्यों से आए 500 से अधिक युवा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी शॉर्ट ट्रैक और फिगर स्केटिंग जैसी ओलंपिक स्पर्धाओं में अपना कौशल दिखा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल आइस स्केटिंग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए एक सक्षम राज्य के रूप में भी स्थापित होगा।


​खिलाड़ियों के लिए सरकार की यह घोषणाएं

​खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल मंत्री ने सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को ‘आउट ऑफ टर्म’ नौकरी देने की प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ी बिना किसी आर्थिक चिंता के अपना पूरा ध्यान खेल पर केंद्रित कर सकें।


​रहें उपस्थित

​इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, सचिव जगराज साहनी, आइस स्केटिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली के साथ-साथ विभिन्न देशों से आए निर्णायक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version