Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून में आज लगेगा रोजगार मेला, जुटेंगी कई बहुराष्ट्रीय कम्पनियां

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड के देहरादून में आज 23 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है।

रोजगार मेले का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली बार समग्र शिक्षा के तहत आज 23 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा, जिसमें एक दर्जन राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इस आयोजन में प्रदेश के 559 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। देहरादून के हिन्दू नेशनल इण्टर कॉलेज में रोजगार मेला आयोजित होगा। जो विशेष रूप से प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के जॉब प्लेसमेंट के लिये आयोजित किया जा रहा है।

Exit mobile version