Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सितंबर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग का उठाएं लुत्फ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में निशुल्क मिलेगी यह सुविधा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है। सितंबर में इस लीग का आगाज होगा।

15 सितंबर से आगाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में उत्तराखंड प्रीमियर लीग का खेल प्रेमी निशुल्क रूप से लुत्फ उठा सकते हैं। इस लीग का आगाज 15 सितंबर से होगा। इसे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड शुरू करने जा रहा है।

दिया जाएगा भव्य रूप

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीएल के दूसरे संस्करण को को आईपीएल की तर्ज पर भव्य रूप दिया जाएगा। इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें नैनीताल एसजी पाइपर्स, देहरादून वॉरियर्स, पिथौरागढ़ हरिकेन, यूएसएन इंडियंस और हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास टीम शामिल हैं। पुरुष वर्ग में पांच और महिला वर्ग में तीन टीमें लीग खेलेंगी।

Exit mobile version