Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तीनों राज्य विश्वविद्यालयों में B.Ed-M.Ed प्रवेश के लिए इतने अगस्त को होगी परीक्षा, यहां देखें शेड्यूल

अल्मोड़ा: राज्य के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों (सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय) से संबद्ध सभी कॉलेजों में B.Ed एवं M.Ed पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है

दी यह जानकारी

जिसमें इस वर्ष राज्य स्तरीय संयुक्त B.Ed-M.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 के आयोजन की जिम्मेदारी सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल खोलने के साथ ही परीक्षा और काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, अभ्यर्थी 7 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद 16 अगस्त को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

देखें शेड्यूल

• ​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2026
• ​प्रवेश परीक्षा की तिथि: 16 अगस्त 2026
• ​उत्तर कुंजी (Answer Key) अपलोड: 17 अगस्त 2026
• ​परीक्षा परिणाम की घोषणा: 23 अगस्त 2026
• ​काउंसिलिंग पंजीकरण: 25 से 28 अगस्त 2026

सितंबर में सीट आवंटन


विश्वविद्यालय की ओर से 23 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाने के बाद 25 अगस्त से काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद सितंबर महीने में सीट आवंटन और प्रवेश के लिए मुख्य काउंसिलिंग का दौर शुरू कर दिया जाएगा।

Exit mobile version