उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की ओर से डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2025-27 की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई।
परीक्षा का आयोजन
यह परीक्षा राज्य भर में आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 34,217 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 6,534 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के 29 शहरों में 151 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा हुई। पंजीकृत 40,751 अभ्यर्थियों में से 84.34 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। बताया कि बताया कि परीक्षा परिणाम एवं आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।