Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए 21 जून को होगी प्रवेश परीक्षा

उत्तराखंड: उत्तराखंड में नई टिहरी के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (भरसार) के रानीचौरी स्थित वानिकी महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के बाद अब परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

जून में होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हुई। जो 20 मई 2026 तक चली। वहीं प्रवेश परीक्षा 21 जून 2026 (प्रस्तावित) है। परीक्षा केंद्र भरसार, रानीचौरी, देहरादून, श्रीनगर और हल्द्वानी होंगे। सत्र 2026-27 के लिए निम्न प्रमुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जा रहे हैं।
• ​स्नातक (UG): बीएससी वानिकी, बीएससी कृषि।
• ​स्नातकोत्तर (PG): एमएससी (सिल्वीकल्चर व कृषि वानिकी, वन उत्पाद, फारेस्ट बायोलोजी, वन संसाधन प्रबंधन) और एमएससी पर्यावरण विज्ञान।
• ​पीएचडी (PhD): वानिकी के विभिन्न विषयों सहित पर्यावरण विज्ञान, सस्य विज्ञान और पादप रोग विज्ञान में कुल 11 पाठ्यक्रम।

Exit mobile version