Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवती के समझाने के बाद भी नहीं माना युवक,वीडियो कॉल में फांसी के फंदे में झूलकर दे दी अपनी जान

यहां बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक युवक ने फांसी के फंदे में झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मामला प्रेम प्रसंग का है। युवती से बातचीत ना होने के चलते युवक ने ये खौफनाक कदम उठाया ।

जानें पूरा मामला

मामला देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार प्रेमनगर क्षेत्र के तुलाज इंस्टीट्यूट से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।और वह एक युवती को पसंद करता था। लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने बात करनी बंद कर दी और शुभम को ब्लॉक कर दिया । इसके बाद शुभम काफी उदास और परेशान रहने लगा। बीते दिन जब उसके रूम में रह रहा साथी बाहर घूमने के लिए गया हुआ तो उसने एक स्टेटस अपलोड किया और उसमें युवती से प्रेम का जिक्र करते हुए नस काटने की बात कही। जब युवती के अन्य दोस्तों ने स्टेटस देखा तो उन्होंने युवती को यह बात बताई और युवती ने तुरंत शुभम को अनब्लॉक कर वीडियो कॉल में समझाया कि वो ऐसा कदम ना उठाए और कहा कि ऐसा करके वो उसे ब्लैकमेल कर रहा है इस बात को सुनते ही शुभम को गुस्सा आ गया और उसने बिना कुछ सोचे समझे पंखे में रस्सी डालकर मौत को गले लगा लिया।

दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया

यह सब देखकर युवती ने शुभम के दोस्त को फोन कर बात बताई ।जब तक दोस्त व अन्य साथी शुभम के रूम में पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी । अन्य साथियों ने पुलिस को फोन किया, दरवाजा तोड़कर शुभम के शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया ।

Exit mobile version