Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में अब हर परिवार की होगी अलग पहचान, होगी अपनी परिवार आईडी, सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’

​उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के नागरिकों और दीर्घकालिक विकास को लेकर दो बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।

यह पोर्टल लांच

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ के साथ-साथ ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पहल के तहत अब प्रदेश के प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट पहचान दी जाएगी, जिसे ‘देवभूमि परिवार आईडी’ नाम दिया गया है। ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ के माध्यम से राज्य के हर परिवार का डेटा डिजिटल रूप से एकीकृत (इंटीग्रेट) किया जाएगा। लेकिन ‘देवभूमि परिवार आईडी’ बनवाने की विस्तृत प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि और इससे मिलने वाले विशिष्ट लाभों को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस आनी बाकी हैं। शासन की ओर से जल्द ही इस संबंध में अलग से दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। प्रत्येक परिवार को मिलने वाली विशिष्ट पहचान संख्या का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और लाभार्थियों से संबंधित विवरण को एक ही मंच पर व्यवस्थित करना है।
​

Exit mobile version