उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सू ब्लाक स्थित डोबरी गांव में खास प्रमाण मिले हैं।
दी यह जानकारी
यहां तांबे की मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गुफा, पौड़ी जिले के पिठुंड्डी से छह किमी पैदल दूरी पर स्थित डोबरी गांव से करीब दो किमी ऊपर घने जंगल में है। गुफा की चट्टानों में तांबा समेत अन्य खनिज तत्व मिले हैं। जो हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भू-गर्भ विज्ञानियों की टीम को मिले हैं। इन चट्टानों के सैंपल अब जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जल्द इस क्षेत्र में उपग्रह के माध्यम से भी खनिजों की उपलब्धता के बारे में गहन अध्ययन किया जाएगा। अब जरूरी उपकरणों के साथ गुफा का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद ही खनिज की उपलब्धता की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
लिए सैंपल
रिपोर्ट्स के मुताबिक गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भू-गर्भ विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. एमपीएस बिष्ट ने शोध छात्रा पल्लवी जोशी व गाइड सोबत सिंह के साथ गुफा के बाहरी और भीतरी हिस्से का निरीक्षण किया। तब उन्हें गुफा की चट्टानों में तांबे की मौजूदगी मिली। उन्होंने गुफा की चट्टानों के सैंपल भी लिए।