Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ, इस अस्पताल के साथ हुआ अनुबंध

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण, कैशलेस और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का खास लाभ मिलेगा।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास पहल की शुरुआत करते हुए सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल देहरादून के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। यह समझौता ईसीएचएस क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून और डॉ. केके भटनागर मेमोरियल अस्पताल, देहरादून के चिकित्सा अधीक्षक के बीच हुआ है।

पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलेगा लाभ

जिसके बाद इस समझौता से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। अब इस अस्पताल के ईसीएचएस के साथ पैनल पर आने से उत्तराखंड राज्य के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को लाभ मिलेगा।

Exit mobile version