Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्या के रिक्त 692 पदों पर इस दिन होगी परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग की ओर से शिक्षा विभाग के तहत प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्या के रिक्त 692 पदों पर भर्ती होगी।

सितंबर में होगी परीक्षा

जिसके लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या राष्ट्रीय इंटर कॉलेज/राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज सीमित विभागीय परीक्षा 2024 का आयोजन 29 सितंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के हरिद्वार, देहरादून और हल्द्वानी नगर में परीक्षा केंद्र होंगे। जिसमें परीक्षा का आयोजन होगा।

Exit mobile version