Site icon Khabribox

उत्तराखंड: NIOS देहरादून में शिक्षकों के लिए शानदार अवसर, उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन और ऑब्जर्वर पद के लिए मांगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है आवेदन

उत्तराखंड: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के क्षेत्रीय केंद्र देहरादून ने परीक्षा संबंधी गतिविधियों और उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह कर सकते हैं आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अवसर उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यरत तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए है।
विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, व्याख्याता (Lecturers), प्रधानाचार्य (Principals) और पीजीटी (PGT) स्तर के शिक्षक इसके लिए पात्र हैं। साथ ही आवेदक की आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। चयनित शिक्षक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परीक्षा संचालन के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

यहां करें आवेदन

इच्छुक एवं योग्य शिक्षक अपना संपूर्ण विवरण (बायोडाटा) और संपर्क मोबाइल नंबर लिखकर ईमेल आईडी rcdehradun@nios.ac.in पर भेज सकते हैं।

Exit mobile version