Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले में नशे के खिलाफ महिलाओं की अनुकरणीय पहल, शादी-विवाह, पूजा-पाठ, जनेऊ जैसे सामूहिक आयोजनों में शराब परोसने पर लगेगा भारी जुर्माना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बागेश्वर में नशे के खिलाफ महिलाओं ने खास मुहिम छेड़ी है। यहां अब गांव की महिलाएं भी जागरूक होने लगीं हैं।

नशे के खिलाफ अभियान

जिसके बाद अब यहां तल्ला सूपी गांव की महिलाओं ने नशे के विरुद्ध एकजुट होकर समाज को व्यसनमुक्त बनाने की दिशा में सशक्त तथा अनुकरणीय पहल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नशे के खिलाफ मुहिम चलाते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि शादी-विवाह, पूजा-पाठ, जनेऊ जैसे सामूहिक अथवा व्यक्तिगत आयोजनों में मादक पदार्थों के सेवन या क्रय-विक्रय पर 25 हजार तथा परोसने वालों पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड देना होगा। इसके साथ ही भांग के पत्तों से चरस बनाने और उसके विक्रय पर जुर्माना व सामाजिक बहिष्कार का भी प्रावधान किया गया है। बताया है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांव को नशामुक्त बनाते हुए सामाजिक चेतना, अनुशासन तथा आपसी सहयोग को मजबूत करना है।

Exit mobile version