Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हवाई सेवाओं का विस्तार: अब 1 घंटे में तय होगा देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर, देखें किराया

उत्तराखंड: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों को राजधानी से जोड़ने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।

विमान सेवा का शुभारंभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलाइंस एयर द्वारा संचालित यह 42-सीटर विमान सेवा सामरिक और सामाजिक दृष्टि से राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘उड़ान’ योजना की सराहना करते हुए कहा कि आज दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिक भी सस्ती दरों पर हवाई यात्रा का लाभ ले पा रहे हैं। उन्होंने जानकारी साझा की कि और बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 26 हवाई मार्ग संचालित हैं। उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत 6 मार्गों पर नियमित उड़ानें चल रही हैं।वहीं पिथौरागढ़ हवाई अड्डे के विकास के लिए 450 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

किराया और शेड्यूल

​आम यात्रियों की सुविधा के लिए इस सेवा को सप्ताह में तीन दिन संचालित किया जाएगा। देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का एक तरफ का किराया पांच हजार रुपये प्रति यात्री रखा गया है। दोनों तरफ का सफर करने पर किराया दस हजार रुपये होगा। सप्ताह में तीन दिन यानी मंगल, गुरुवार व शनिवार को यह सेवा संचालित होगी।
शेड्यूल:
• ​पिथौरागढ़ से देहरादून: दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान \ 1:25 बजे आगमन।
• ​देहरादून से पिथौरागढ़: दोपहर 1:50 बजे प्रस्थान \ 2:35 बजे आगमन।

Exit mobile version