Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में आज से छलकेगा महंगा जाम, शराब की कीमतों में हुई इतनी बढ़ोतरी, जानें अब कितनी ढीली करनी होगी जेब

उत्तराखंड: उत्तराखंड में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही शराब के शौकीनों को बड़ा झटका लगा है। आबकारी विभाग ने आज यानी 1 अप्रैल से प्रदेश में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी है। नई दरों के अनुसार, अब उपभोक्ताओं को प्रति बोतल ₹5 से लेकर ₹20 तक अतिरिक्त चुकाने होंगे।

​जानें क्यों बढ़े दाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू की गई तीन वर्षीय आबकारी नीति के तहत यह वृद्धि की गई है। जिसमें राज्य में पहली बार 3 साल के लिए आबकारी नीति बनाई गई है, जो अब सीधे 2028 में बदली जाएगी। नीति के प्रावधानों के अनुसार, हर साल राजस्व में मामूली वृद्धि का नियम है, जिसके तहत इस साल कीमतों में बदलाव किया गया है। तीन साल के लिए दुकानों के आवंटन से लाइसेंसधारकों को बार-बार की प्रशासनिक प्रक्रिया से राहत मिली है और वे बेहतर व्यापार नियोजन कर पा रहे हैं। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में आबकारी विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष सरकार ने आबकारी से ₹5,000 करोड़ से अधिक का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में उत्तराखंड में लगभग 700 शराब की दुकानें संचालित हैं। विभाग का मानना है कि ₹5 से ₹20 की यह वृद्धि बहुत मामूली है और इससे बिक्री पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि राज्य के खजाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

पिछले साल के रिकॉर्ड आंकड़े

• ​बंपर बिक्री: साल 2025 में क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर (24 से 31 दिसंबर) के मात्र एक सप्ताह के भीतर राज्य में ₹225 करोड़ से अधिक की शराब बिकी।
• ​बिक्री में उछाल: पिछले वर्ष शराब की बिक्री में करीब 5.25% की वृद्धि दर्ज की गई थी।
• ​पेटी की खपत: दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कुल 1,53,782 कार्टन (पेटी) मदिरा की खपत हुई।

Exit mobile version