Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुनस्यारी में दिखा अति दुर्लभ ‘रेड हेडेड वल्चर’, जैव विविधता के लिए बड़ी उपलब्धि, IUCN की ‘गंभीर रूप से लुप्तप्राय’ सूची में शामिल

​उत्तराखंड: अपनी समृद्ध जैव विविधता और दुर्लभ पक्षियों के लिए पहचान रखने वाले पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में एक बेहद दुर्लभ और संकटग्रस्त ‘रेड हेडेड वल्चर’ (लाल सिर वाला गिद्ध) देखा गया है।

फोटो कैमरे में कैद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 अक्टूबर को यह गिद्ध समुद्र तल से करीब 2,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पातालथोड़ के जंगलों में देखा गया। स्थानीय गैर-सरकारी संगठन ‘मोनाल’ के पक्षी प्रेमियों की टीम ने इस गिद्ध की उपस्थिति दर्ज की। टीम में संस्था के निदेशक सुरेंद्र पंवार के साथ कविंदर पंवार और प्रकाश राणा शामिल रहें। पिथौरागढ़ के प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) आदित्य रत्ना ने इस खोज को पारिस्थितिकी के दृष्टिकोण से बेहद महत्त्वपूर्ण बताया है।

​भारत का सबसे आकर्षक गिद्ध

​वैज्ञानिक भाषा में ‘सरकोजिप्स कैल्वस’ (Sarcogyps calvus) नाम से जाने जाने वाले इस पक्षी को बिना बालों वाले लाल सिर, मजबूत चोंच और गहरे रंग के पंखों के कारण भारत का सबसे आकर्षक गिद्ध माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) ने इसे अपनी रेड लिस्ट में ‘गंभीर रूप से लुप्तप्राय’ श्रेणी में रखा है।

​

Exit mobile version