Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में बढ़ रहे हैं आई फ्लू के मरीज, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में इस बदलते मौसम में मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही है। जिसमें
आई फ्लू के मामले भी सामने आ रहें हैं।

आई फ्लू के मरीजों में इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में आई फ्लू के मरीजों की संख्या में कुछ दिनों में इजाफा होने लगा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। ऐसे में आई फ्लू की दवाओं की जरूरत भी बढ़ गई है।

जानें आई फ्लू के लक्षण, बरते सावधानी

आई फ्लू होने पर आंखें लाल हो जाती है, आंखों में सूजन आ जाती है, आंखों में खुजली होती है इसके अलावा आंखों से पीले रंग का पीप आता है और पलक आपस में चिपक जाती है। बच्चों को आई फ्लू के साथ बुखार भी आता है। ऐसे में इससे बचाव बेहद जरुरी है। ऐसे में आंखों की सफाई करें। साथ ही आंखों को बार-बार न छुएं और खुजली होने पर मसले नहीं काले चश्मे का उपयोग करें।

Exit mobile version