Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून के युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाला फर्जी लेफ्टिनेंट गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून में एसटीएफ ने फर्जी लेफ्टिनेंट को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम सचिन अवस्थी बताया गया है।

फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर युवकों को ठगता था-

सचिन अवस्थी फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर देहरादून के युवाओं से ठगी करता था। यह काफी लोगों को नौकरी का लेटर के एवज में पैसा लेता था। जिस पर एसटीएफ ने फर्जी स्टार लगी यूनिफार्म पहनने, आई कार्ड आदि बना कर देहरादून और आसपास के संवेदनशील इलाकों में घूमने की सूचना मिलने पर इसे गिरफ्तार कर लिया है। वही इससे पूछताछ की जा रही है।


Exit mobile version