Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भैयादूज पर छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, उत्तराखंड शासन ने लिया संज्ञान, दिए यह निर्देश

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में भैयादूज के अवसर पर 11 नवंबर को सरकारी छुट्टी घोषित करने वाला एक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिए यह निर्देश

शासन ने इस पत्र का संज्ञान लेते हुए इसे पूरी तरह फर्जी और कूट रचित (टैमपर्ड) करार दिया है। इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिव सामान्य प्रशासन राजेंद्र कुमार ने महानिदेशक सूचना को पत्र भेजकर इस भ्रामक खबर का खंडन करने और फर्जी आदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

फर्जी पत्र वायरल‌
​
दरअसल शासन के अनुसार, 17 अक्तूबर को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 19 अक्तूबर (महानवमी) के अवकाश से संबंधित एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया था। असामाजिक तत्वों ने उसी मूल आदेश में छेड़छाड़ कर 11 नवंबर 2026 की तारीख और भैयादूज के अवकाश का नाम लिखकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ​सचिव राजेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि शासन की ओर से 11 नवंबर को भैयादूज पर सार्वजनिक अवकाश का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर तैर रही ऐसी किसी भी भ्रामक खबर या पत्र पर विश्वास न करें।

Exit mobile version