Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को मिलेंगे 10 लाख रुपए मुआवजा, जारी हुआ जीओ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में होने वाले मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में हो रही बढ़ोत्तरी एक बड़ा चिंता का विषय है।

10 लाख रुपए हुई राशि

इसी के दृष्टिगत सरकार ने जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के लिए मुआवजे की धनराशि बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले यह धनराशि बढ़कर अब 10 लाख रुपए कर दी है। अब उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष में मृतकों के परिजनों को अब 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने नई दरों को मंजूरी देते हुए इसका जीओ जारी कर दिया है। सीएम द्वारा घोषणा किए जाने के बावजूद जीओ जारी न होने के कारण प्रभावित परिवारों को केवल 6 लाख रुपये ही मिल रहे थे। इस संबंध में प्रमुख सचिव वन रमेश कुमार सुधांशु की ओर से आदेश जारी किया गया है।

Exit mobile version