Site icon Khabribox

उत्तराखंड: फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड पंहुचे फेमस यूट्यूबर अमित भड़ाना, सीएम से की मुलाकात, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना उत्तराखंड आए हैं। यहां उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

राज्य की सुंदरता एवं सांस्कृतिक महत्व को देश-विदेश तक पहुंचाने में मिलेगा सहयोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह, अभिषेक बैंसला, अंकुर अग्रवाल, राजन अरोड़ा एवं साक्षी सिंह ने सीएम से भेंट की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की ओर से उन्हें उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चारधाम यात्रा के लिए सादर आमंत्रित किया, जिससे वे यहां की अध्यात्मिकता एवं प्राकृतिक सौंदर्य का साक्षात्कार कर सकें।

Exit mobile version