Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां इन मांगों को लेकर किसानों ने तहसील में की तालाबंदी, कहीं यह बात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बाजपुर में 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक की मांग को लेकर आंदोलन जारी है।

तहसील में की तालाबंदी

जिस पर सोमवार को सुबह 10:00 बजे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में भूमि पीड़ित आंदोलन स्थल पर जमा हुए यहां पर इन लोगों ने किसान प्रतिज्ञा दोहराई। इसके बाद तहसील में तालाबंदी कर दी। वही तहसील के बाद हुई सभा में कर्म सिंह ने कहा कि आंदोलनकारी अपनी जायज मांगों को लेकर 1 अगस्त से तहसील में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के नुमाइंदे बार-बार आश्वासन तो दे रहे हैं लेकिन उसके बाद भी इस भूमि पर मालिकाना हक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर आज तहसील में तालाबंदी की गई‌। साथ ही सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर बड़ी संख्या में भूमि पीड़ित मौजूद रहे।

Exit mobile version