Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इन 04 जिलों के किसानों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ITBP को इन चीजों की सप्लाई कर 05 महीने में ही कमाए इतने करोड़ रुपए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चार सीमांत जिलों के किसान और पशुपालकों ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इसमें पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और चंपावत जिला शामिल हैं।

किसानों ने हासिल की यह उपलब्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन जिलों के किसानों ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को मांस, और मछली की सप्लाई कर के महज पांच महीने में ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इन किसानों ने इससे पांच महीने में ही ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

किसानों ने की यह आपूर्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी दी। जिसमे बताया कि सीमांत जिलों पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और चंपावत में स्थित आईटीबीपी की बटालियन अक्टूबर 2024 तक मटन, चिकन और मछली की आपूर्ति के लिए बड़े शहरों पर निर्भर थीं। बाद में उत्तराखंड पशुपालन विभाग ने ITBP का मटन, चिकन और मछली की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट सीधे किसानों और पशुपालकों से कराया। किसानों का आईटीबीपी का कॉन्ट्रैक्ट पिछले साल 30 अक्टूबर को हुआ था। जिसके बाद अभी तक शुरुआती पांच महीनों में ही इन जिलों के 253 किसान आईटीबीपी को मटन, चिकन और मछली की सप्लाई कर के 2.6 करोड़ रुपये का काम कर लिया है। जिसमे कुल 79,530 किलो (42,748 किलो भेड़-बकरी, 29,407 किलो चिकन और 7,374 किलो ट्राउट मछली) की आपूर्ति हुई है।

Exit mobile version