Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दो नवंबर से लापता बुजुर्ग का मिला शव, आत्महत्या की आशंका

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के किच्छा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ थाना पुलभट्टा अंतर्गत ग्राम शहदौरा के जीरो बंदे पर बीती दो नवंबर से बुजुर्ग लापता था।

बुजुर्ग का मिला शव

जिसका अब शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार सांय ग्राम शहदौरा के पूर्व प्रधान दिलबाग सिंह ने पुलभट्टा पुलिस को सूचना दी कि बैगुल डाम जीरो बंदे पर एक व्यक्ति का सड़ा गला शव पड़ा है। शव के पास सल्फास के रैपर पाये गये है। मृतक की शिनाख्त खिरोद मंडल (65 वर्ष) पुत्र विनोद मंडल निवासी सिली कालोनी भूड़िया थाना बहेड़ी बरेली के रुप में की गई। बेटो ने बताया कि वह दो नवंबर से लापता थे। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version