Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तैराकी में पिता-पुत्रों ने रचा इतिहास, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी बांध की झील में गुरूवार को चार लोगों ने कोटीकालोनी से कंडीसौड़ तक तैराकी की। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने चारों को कोटीकालोनी से टिहरी झील में तैराकी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बना दिया रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें करीब 18 किमी की दूरी बगैर लाइफ जैकेट के तैरकर पिता-पुत्रों और टीएचडीसी के जूनियर ऑफिसर ने रिकॉर्ड बनाया। सुबह प्रतापनगर के मोटणा गांव निवासी व भाजपा के मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत (52),उनके पुत्र ऋषभ(23), पारस (18) और टीएचडीसी के जूनियर ऑफिसर हरीश गिरी ने कोटीकालोनी से छाम कंडीसौड़ तक तैराकी की। चारों ने ठहरे पानी में बगैर लाइफ जैकेट के तैराकी की।

तय की इतनी दूरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें पिता-पुत्रों ने करीब 9 घंटे में यह यात्रा पूरी कर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं टारगेट प्वाइंट कंडीसौड़ में सबसे पहले टीएचडीसी में जूनियर ऑफिसर हरीश गिरी (46) ने यह दूरी 8 घंटे में पूरी की। ऋषभ ने यह सफर 9 घंटे 20 मिनट पर शाम 5 बजकर 20 मिनट पर पूरी की। पारस वीर ने 9 घंटे 29 मिनट और उनके पिता त्रिलोक सिंह रावत ने 9 घंटे 45 मिनट में पूरी की।

Exit mobile version