Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पिता ने बेटे को चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर में गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के सराय में रह रहे सेवादार ने अपने पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विवाद के चलते पिता ने बेटे को मारा चाकू

17 अगस्त की रात्रि में गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के सराय के कमरा नंबर 81, 82 में निवास कर रहे सलविंदर सिंह (65) पुत्र जंगीर सिंह का अपने बड़े बेटे दलजीत सिंह (35) के साथ विवाद हो गया। सलविंदर सिंह ने अपने पुत्र दलजीत सिंह पर चाकू से वार कर दिया। गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को खटीमा अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर एकत्र किए साक्ष्य

आरोपी सलविंदर मूल रूप से ग्राम लालपुर सितारगंज निवासी है। वह करीब 15-20 वर्षों से गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में सेवादार के रूप में काम कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात्रि में मौके पर ही साक्ष्य एकत्र किए है।

Exit mobile version